Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition Launched: Realme ने भारतीय बाजार में एक और दमदार स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition भारतीय बाजारों में उतारा है. कंपनी ने दावा किया है कि ये दुनिया का पहला ऐसा फोन है, जिसमें हीट होने पर बैक पैनल का कलर बदल जाता है. कंपनी ने इस डिवाइस को Warner Bros के साथ साझेदारी के तहत तैयार किया है.
सेंसिटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन
ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, यह दुनिया का पहला हीट सेंसिटिव कलर चेंजिंग स्मार्टफोन. जब फोन गर्म होता है तो फोन के पीछे मौजूद ब्लैक पार्टिकल्स रेड पार्टिकल में कन्वर्ट हो जाते हैं. इस हैंडसेट को 7.84mm की थिकनेस के साथ लॉन्च किया गया है.

लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का कैशबैक
भारत में Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन सिंगल वैरिएंट में आया है. इसमें 12GB + 512GB मॉडल मिलता है. लॉन्च होने के बाद इसकी सेल भी शुरू हो गई है. लॉन्च ऑफर के तहत 3 हजार रुपये का कैशबैक मिल रहा है. वहीं, क्रेडिट कार्ड के EMI पर भी 3 हजार रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा.
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन के स्पेसिफिकेशंस
Realme के इस हैंडसेट में 6.8 Inch का डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ यूजर्स को 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. वहीं, 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी. इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी है. ये स्क्रीन को सेफ रखने का काम करता है.
कैसा है प्रोसेसर और रैम?
Realme के इस धांसू स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, Adreno 722 GPU का यूज किया गया है. इसमें 12GB LPDDR4X RAM और 512GB (UFS 3.1) स्टोरेज मिलती है.
जानें कैसा है कैमरा सेटअप?
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो Sony IMX896 सेंसर के साथ आता है. कैमरा दिया है, जो Sony IMX896 सेंसर के साथ आता है. इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जिसकी मदद से 4K 60 fps पर वीडियो बना सकते हैं.
बात करें फ्रंट कैमरे की तो फ्रंट पर 50MP का कैमरा दिया है, जो 1/2.88″ OV50D सेंसर के साथ आता है. इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और साथ ही ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
कैसी है बैटरी?
Realme 15 Pro 5G गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन में 7000mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जिंग दिया है. वहीं, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68+IP69 रेटिंग दी गई है.












