आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

Winter Heater Safety: सर्दियों में हीटर का जमकर करते हैं इस्तेमाल? अगर ये गलतियां कीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

On: October 10, 2025 12:18 PM
Follow Us:
Winter Health Tips
---Advertisement---

Winter Health Tips: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं. ऐसे में लोग अपने घरों और ऑफिसों में हीटर का इस्तेमाल करते हैं. हीटर हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, लेकिन हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारे शरीर पर गहरा असर पड़ता है और सेहत से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि हीटर से कैसे बचें और इसका इस्तेमाल करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Winter Health Tips: सही हीटर का चुनाव करें

सर्दियों में हीटर खरीदते समय सुरक्षा मानकों वाले हीटर का ही चुनाव करें. मार्केट में इलेक्ट्रिक हीटर, ऑयल हीटर, सिरेमिक हीटर या गैस हीटर- जैसे कई हीटर मौजूद होते हैं और सबके अपने फायदे और नुकसान हैं. इलेक्ट्रिक हीटर जल्दी गर्म होते हैं लेकिन बिजली की खपत ज्यादा करते हैं. वहीं, ऑयल हीटर धीमे गर्म होते हैं लेकिन सुरक्षित माने जाते हैं. ऐसे में घर की जरूरत के हिसाब से ही हीटर चुनें.

Winter Health Tips
Image Credit- X.com

हीटर के लिए सही जगह चुनें

अगर आप घर में हीटर चला रहे हैं तो हीटर को हमेशा सतह से कम से कम 1-2 फीट की दूरी पर रखें. इसे गलती से भी फर्श या फर्नीचर के पास न रखें. साथ ही बिस्तर, पर्दे, कपड़े या किसी ज्वलनशील वस्तु के पास हीटर रखना भी खतरा बन सकता है. कमरे के सेंट्रल पॉइंट पर हीटर रखें ताकि गर्मी समान रूप से फैले और बार बार उसे छूने की जरूरत न पड़े.

कमरे में वेंटिलेशन खोलकर रखें

अगर आप कमरे में हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर पर खिड़की खोलें या वेंटिलेशन का ध्यान रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि हीटर से कमरे में गर्मी तो आती है लेकिन हवा का संचार कम हो जाता है. इससे आंखों, नाक और त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.

बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान

हीटर गर्म होने पर खतरा बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में ये ध्यान रखें कि बच्चे और बुजुर्ग हीटर के गर्म भाग को न छू पाएं. इसलिए हीटर के चारों तरफ सुरक्षा ग्रिल या कवर का इस्तेमाल करें. बच्चों को ये भी समझाएं कि हीटर के पास जाना हानिकारक हो सकता है.

Winter Health Tips
Image Credit-X.com

ज्यादा देर तक हीटर का न करें इस्तेमाल

हीटर का लगातार इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए कमरे में हीटर का 2-3 घंटे ही इस्तेमाल करें और फिर उसे बंद कर दें. सोते समय हीटर को बंद करना सबसे सुरक्षित रहता है.

हाइड्रेशन और स्किन की देखभाल

हीटर की वजह से हवा बेहद सूखी हो जाती है. ऐसे में त्वचा में खराश और ड्राइनेस हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि दिन में 6-8 गिलास पानी पिएं और मॉइश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें. सुखी हवा की वजह से आंखों और गले पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.

नियमित रूप से करें सफाई

हीटर पर धूल जमा होने से हवा में धूल और बैक्टीरिया जमा होने का खतरा रहता है. ऐसे में हीटर को नियमित से साफ करें और फिल्टर होने पर उसे बदलते रहें.

सुरक्षा का रखें खास ख्याल

हीटर के तार या सॉकेट को कभी ओवरलोड न करें. बिजली का करंट ज्यादा होने पर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर आप गैस हीटर जला रहे हों तो अपने कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर रखें.

शरीर में नैचुरल तरीके से गर्मी बनाएं

हीटर पर ज्यादा निर्भर होने के बदले आप सर्दियों में गर्म कपड़े पहनें, कंबल का इस्तेमाल करें और सुबह-शाम हल्की एक्सरसाइज करें. इससे शरीर गर्म रहता है और हीटर का इस्तेमाल कम होता है.

ये भी पढ़ें:

Google Chrome चलाने वालों के लिए सरकार की चेतावनी, अगर किया ये काम तो खाते से उड़ जाएंगे पैसे, जानें डिटेल्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Winter Heater Safety: सर्दियों में हीटर का जमकर करते हैं इस्तेमाल? अगर ये गलतियां कीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान!”

Leave a Comment