Maruti Suzuki e-Vitara: मारुति सुज़ुकी अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV — e-Vitara को भारत में दिसंबर 2025 के पहले हफ्ते में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह वही मॉडल है जिसे कंपनी ने Bharat Mobility Expo 2025 में पहली बार दिखाया था. e-Vitara कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा का एक अहम पड़ाव होगी और इसे नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. यह SUV मारुति सुज़ुकी की अब तक की सबसे प्रीमियम और महंगी कार मानी जा रही है जो लॉन्च के बाद Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV और Mahindra XUV400 जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से मुकाबला करेगी.
Maruti Suzuki e-Vitara: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
e-Vitara को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा 49 kWh और 61 kWh. 49 kWh वेरिएंट में एक फ्रंट-माउंटेड मोटर होगी जो 149 hp पावर और 189 Nm टॉर्क देगी. 61 kWh वर्जन दो ड्राइव लेआउट्स में मिलेगा FWD (Front-Wheel Drive) और AWD (All-Wheel Drive). FWD मॉडल में 171 hp पावर और 189 Nm टॉर्क मिलेगा. AWD वेरिएंट में रियर व्हील्स के लिए एक अतिरिक्त 64 hp मोटर जोड़ी जाएगी.
WLTP टेस्टिंग के अनुसार, 49 kWh वर्जन की रेंज 344 किमी, 61 kWh FWD वर्जन की रेंज 426 किमी और 61 kWh AWD वर्जन की रेंज 395 किमी बताई गई है.
चार्जिंग विकल्प
e-Vitara में AC और DC दोनों चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. इसे घर की नॉर्मल पावर सॉकेट से ओवरनाइट चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, 7 kW या 11 kW AC फास्ट चार्जर घरेलू या ऑफिस चार्जिंग के लिए उपयोग किए जा सकेंगे. SUV में DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्जिंग का समय काफी घट जाएगा.
इंटीरियर और फीचर्स
डिज़ाइन की बात करें तो e-Vitara में LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स और एक्टिव एयर वेंट्स दिए गए हैं. अंदर की ओर, यह कार एक पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा, इसमें Infinity साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स और ड्राइव मोड्स (Eco, Sport, Normal, Snow) भी शामिल होंगे.
सेफ्टी और कलर ऑप्शंस
सुरक्षा के लिए e-Vitara में Level 2 ADAS, सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विद ऑटो होल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी इसे 10 कलर ऑप्शंस में पेश करेगी जिनमें 6 मोनोटोन और 4 डुअल-टोन शेड शामिल होंगे.
कीमत और लॉन्चिंग की संभावनाएं
यूके में हाल ही में लॉन्च हुई e-Vitara की कीमत £29,999 से £37,799 के बीच रखी गई है जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹35 लाख से ₹44 लाख के बीच बैठती है. भारत में कंपनी इसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी दाम पर पेश कर सकती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹30 लाख से शुरू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:
America PUG Police Vehicle: अमेरिका का पहला अपने आप चलने वाला पुलिस वाहन, जानिए किन फीचर्स से है लैस














1 thought on “Maruti Suzuki e-Vitara: दिसंबर में लॉन्च होगी कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV, जानिए अब तक की सभी डिटेल्स”