Meta AI Dubbing Feature: एक क्रिएटर के लिए ट्रैफिक बढ़ाना बहुत जरूरी होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए मेटा (Meta) ने कुछ शानदार फीचर्स पेश किए हैं, जो क्रिएटर्स के लिए इंटरनेशनल ट्रैफिक पाना आसान बना देंगे. मेटा ने Instagram और Facebook पर AI डबिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे क्रिएटर्स अपनी रील को हिंदी, पुर्तगाली, स्पेनिश और अंग्रेजी में ऑटोमैटिक ट्रांसलेट (Instagram AI Translation) कर सकेंगे. इससे उनकी इंटरनेशनल रीच बढ़ेगी और ऑडियंस इंगेजमेंट भी काफी बढ़ जाएगी.
मेटा ने दी ये बड़ी जानकारी
मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने क्रिएटर्स को प्री-दिवाली गिफ्ट दिया है, जिससे सभी क्रिएटर्स बहुत खुश हैं. मेटा की एक घोषणा में यह कहा गया था कि वह अगस्त में अंग्रेजी और स्पेनिश में डब करने वाले फीचर सार्वजनिक रूप से चालू कर देंगे. हिंदी और पुर्तगाली भाषा में डबिंग फीचर देने का एक ही कारण है कि वह दुनिया के सबसे बड़े मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है.
मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा?
मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो में कहा, “हम Meta AI की मदद से अब और भाषाओं में ट्रांसलेशन फीचर लॉन्च कर रहे हैं. इसमें आपको हिंदी, पुर्तगाली, स्पेनिश और अंग्रेजी में अलग ही अनुभव मिलेगा. इतना ही नहीं, हम और भाषाओं को जोड़ने पर काम कर रहे हैं.” अगर क्रिएटर ट्रांसलेशन टूल का इस्तेमाल करके रील डालेंगे तो उस पर लेबल होगा ‘Translated with Meta AI’ ताकि यूजर्स को पता चल सके कि वह ट्रांसलेटेड रील देख रहे हैं और ऑरिजनल वीडियो किसी और भाषा में है.
मेटा ने अपने स्टेटमेंट में कहा, “काफी सारे क्रिएटर्स ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचना चाहते हैं. हमने यह कदम उनके फीडबैक के बाद ही उठाया.” अपने स्टेटमेंट में उन्होंने यह भी कहा कि इसकी मदद से अब क्रिएटर्स अपनी रील्स को आसानी से डब और ट्रांसलेट कर सकते हैं, ताकि उनका कंटेंट दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंच सके.
अब कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई होगी मोटी
अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और हिंदी के बीच मल्टी-लिंगुअल ट्रांसलेशन की मदद से अब क्रिएटर्स अपने कंटेंट को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मौजूद सबसे बड़े रील्स बाजार में साझा कर सकते हैं.” यह एक काफी बड़ा और अच्छा अपडेट आया है जिससे हर क्रिएटर खुश है और इससे अब इंटरनेशनल रीच बढ़ेगी, इंटर कंट्री कंटेंट लोगों तक पहुंचेगा.
मेटा AI ट्रांसलेशन आखिर काम कैसे करता है?
यह AI क्रिएटर की आवाज की नकल करता है और उसकी टोन को पकड़कर साउंड निकालता है और रील को ट्रांसलेट कर देता है और यह इतना ज्यादा रियल लगता है कि लोगों को लगेगा कि क्रिएटर ने ही उसी भाषा में कंटेंट बनाया है और सबसे मजे की बात यह होती है कि ऑरिजिनल कंटेंट तो किसी और ही भाषा में बनना होता है. इस फीचर की विशेषताएं यहीं खत्म नहीं होतीं, क्रिएटर्स इस फीचर में लिप्सिंग फीचर भी ऑन कर सकते हैं, जिससे दूसरी भाषा में बोला हुआ AI कंटेंट पर उनकी लिप्सिंग भी हो रही हो, इससे यूजर्स को एक अलग ही अनुभव मिलता है.
ये भी पढ़ें-
शहर से लेकर गांव तक, भारत में खराब मोबाइल नेटवर्क से बढ़ी यूजर्स की परेशानी! सामने आईं ये बड़ी वजहें








2 thoughts on “कंटेंट क्रिएटर्स की कमाई होगी दोगुनी, Meta ने लॉन्च कर दिया ऐसा AI फीचर, जानकर ही बनाने लगेंगे वीडियो!”