India Pakistan Conflict: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था और पीओके में मौजूद 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. इसके बाद 7 से 10 मई के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. भारत ने पाकिस्तान के अटैक का भरपूर जवाब दिया और उसको भारी नुकसान पहुंचाया. 10 मई की शाम को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, लेकिन ये ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये कहते आए हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका, लेकिन भारत ने इसका खंडन किया है. भारत का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी अन्य देश ने मध्यस्थता नहीं कराई. ऐसे में हमने एआई से पूछा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अगर दोबारा जंग होती है तो अमेरिका किसका साथ देगा और क्या अब ऐसी नौबत आएगी कि दोनों देशों के बीच फिर से ये स्थिति बने?
क्या फिर से होगी भारत-पाकिस्तान की जंग?
इस सवाल का Meta AI ने जवाब दिया, “भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी भी बरकरार है, लेकिन हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई थी. हालांकि, अमेरिका ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि आतंकियों का सफाया जरूरी है और इस लड़ाई में हम भारत के साथ हैं. इसलिए, यह संभव है कि अगर पाकिस्तान फिर से आतंकी हमले करता है तो भारत और अमेरिका की मदद से पाकिस्तान को जवाब दे सकता है लेकिन युद्ध की संभावना अभी भी कम है, क्योंकि दोनों देश शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.
chatGPT ने क्या दिया जवाब?
chatGPT ने जवाब दिया, “भारत ने स्पष्ट किया है कि वह तीसरे पक्ष (मध्यस्थ) हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता. अमेरिका का पाकिस्तान के साथ पारंपरिक संबंध रहे हैं, लेकिन अब दोनों देशों के बीच राजनीतिक संतुलन बदल रहा है. दो परमाणु संपन्न देश होने के कारण अमेरिका और अन्य देशों के लिए इस क्षेत्र में खुला हस्तक्षेप जोखिम भरा है. क्षेत्रीय स्थिरता, परमाणु संतुलन, चीन-रूस जैसे बड़े देशों का इंटरेस्ट आदि सभी विचार हैं.”
ये भी पढ़ें-
Oppo ने लॉन्च किए Find X9 Pro और Find X9, दमदार कैमरा और नए ColorOS 16 का मिलेगा सपोर्ट







