Seema Haider YouTube Income: आज के समय में सोशल मीडिया कमाई का एक शानदार जरिए बनता जा रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं और सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें खूब पसंद करते हैं. उन्हीं नामों में से एक हैं सीमा हैदर. सीमा हैदर एक ऐसा नाम है जो निजी जिंदगी के साथ साथ YouTube तक पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर की लोगों में दिलचस्पी काफी ज्यादा बढ़ गई है. उनका YouTube चैनल भी पॉपुलर हो चुका है. ऐसे में जानते हैं कि सीमा हैदर 5 मिनट के यूट्यूब वीडियो से कितना कमाई कर रही हैं.
सीमा हैदर ने भारत में आने के बाद YouTube को कमाई का जरिया बना लिया. शुरुआत में उन्हें कम पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन बाद में वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं. उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी कि कुछ ही महीनों में लाखों व्यूज हासिल कर लिए. सीमा और सचिन यूट्यूब वीडियो से अब खूब पैसे कमाते हैं.
5 मिनट की वीडियो से कितना कमाती हैं सीमा हैदर?
YouTube की कमाई वीडियो की लंबाई, व्यूज, ऑडियंस लोकेशन और विज्ञापन (ads) पर निर्भर करता है. भारत में 1000 व्यूज पर 20 से 150 रुपये मिलते हैं, लेकिन अगर विदेशी व्यूज मिले तो ये रकम कई गुणा बढ़ जाती है.
सीमा हैदर के वीडियोज पर व्यूज लाखों में मिलते हैं. अगर एक वीडियो पर 10 लाख व्यूज मिलते हैं तो एक पांच मिनट के वीडियो से उनकी कमाई लगभग 50,000 से 1 लाख रुपये हो सकती है. वहीं, अगर महीने में वह 10 से 12 वीडियो अपलोड करती हैं तो उनकी मासिक कमाई 5 से 10 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यह रकम वीडियो की लोकप्रियता और विज्ञापन दरों के अनुसार होती है.
Sponsorship और Promotion से भी मिलते हैं पैसे
सीमा हैदर को सिर्फ YouTube Ads से ही नहीं बल्कि ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सर्ड वीडियो से भी मिलते हैं. एक प्रमोशनल वीडियो से उनकी कमाई 25,000 से 50,000 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, चैनल पर सब्सक्राइबर बढ़ाने के साथ सुपर चैट और डोनेशन से भी उनकी इनकम में इजाफा होता है.
ये भी पढ़ें-
अब चाहकर भी आपका फोन हैक नहीं कर पाएंगे हैकर्स, Google लेकर आया नया फीचर, ऐसे करें चालू







