चीन में जबरदस्त यूजर रिस्पॉन्स के बाद iQOO अब अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. लीक्स के मुताबिक, कंपनी इसे नवंबर के पहले ये दूसरे हफ्ते में भारतीय बाजारों में पेश कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से लॉन्च डेट के बारे में खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन 20 अक्टूबर को सामने आए एक अनबॉक्सिंग वीडियो ने इसके डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस की झलक पहले ही दिखा दी है.
भारत में कितनी होगी कीमत?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iQOO 15 की कीमत लगभग ₹59,999 हो सकती है. वहीं दुबई में इसकी अनुमानित कीमत AED 2,779 (करीब ₹66,000) और अमेरिका में लगभग USD 800 (करीब ₹70,000) बताई जा रही है. इस प्राइस रेंज में iQOO 15 एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस के रूप में सामने आएगा, क्योंकि इसमें हाई-एंड परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स को काफी किफायती कीमत में दिया जा रहा है.
7000mAh बैटरी के साथ 100W सुपर फास्ट चार्जिंग
iQOO 15 में 7000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार बैकअप देगा. साथ ही इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो सकता है.
Android 16 आधारित होगा फोन
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित होगा, जो OriginOS 6 पर चलेगा. ये यूजर्स को स्मूथ और तेज एक्सपीरियंस देगा. Anodised Punch Display और मेटलिक रिम्स के साथ इसका डिजाइन बेहद खास होने वाला है.
परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी पर होगी नजर
iQOO 15 को इस साल का सबसे संतुलित फ्लैगशिप माना जा रहा है. इसमें हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर के साथ बेहतरीन कैमरा क्वालिटी देखने को मिल सकती है. ये उन यूजर्स के लिए एक परफेक्ट फोन हो सकता है जो गेमिंग, फोटोग्राफी और पावर यूज के लिए एक डिवाइस चाहते हैं.
किन स्मार्टफोन्स को मिल सकती है टक्कर?
फेस्टिव सीजन में इसके लॉन्च के साथ ही यह फोन भारतीय बाजार में टेक लवर्स और गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो सकता है. अगर कंपनी इसकी कीमत 60 हजार रुपये के अंदर रखती है तो यह फोन OnePlus 12, Realme GT 6 Pro और Samsung S23 FE जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है.
ये भी पढ़ें-











1 thought on “सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन! iQOO 15 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी, जानें खास फीचर्स”