अगर आप नया टीवी या स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो आपने Dolby Vision और Dolby Atmos का नाम जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये तकनीकें आखिर करती क्या हैं? दरअसल, ये दोनों टेक्नोलॉजी आपके टीवी की पिक्चर और साउंड क्वालिटी को सिनेमा जैसा अनुभव देने में मदद करती हैं. ये बेहतर रंग, गहराई, कॉन्ट्रास्ट और 3D जैसी आवाज प्रदान करती हैं. इन फीचर्स वाले टीवी महंगे जरूर होते हैं, लेकिन देखने और सुनने का अनुभव एकदम प्रीमियम बना देते हैं. आसान भाषा में कहें तो Dolby Vision और Dolby Atmos आपकी होम एंटरटेनमेंट को नेक्ट लेवल तक पहुंचा देते हैं.
Dolby Vision क्या है?
Dolby Vision एक एडवांस्ड HDR (High Dynamic Range) तकनीक है. यह आपके टीवी पर रंगों, रोशनी और कॉन्ट्रास्ट को इतना नेचुरल बना देती है कि हर सीन असली जैसा लगता है. टेक्निकली समझें तो Dolby Vision 12-बिट कलर डेप्थ तक सपोर्ट करता है, जिससे लाखों रंगों के शेड्स दिखते हैं. ज्यादातर टीवी 10-बिट पैनल पर ही इसे प्रदर्शित करते हैं. इससे आपको टीवी पर ब्लैक हिस्से ज्यादा गहरे और ब्राइट हिस्से ज्यादा चमकदार दिखाई देते हैं.
Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म अब Dolby Vision कंटेंट ऑफर करते हैं. बशर्ते आपका डिवाइस और प्लान इसे सपोर्ट करता हो.
Dolby Atmos क्या है?
Dolby Atmos को आप 3D ऑडियो टेक्नोलॉजी की तरह समझ सकते हैं. यह आवाज को केवल बाएं-दाएं नहीं, बल्कि ऊपर, पीछे और चारों ओर से सुनने का एहसास देती है. उदाहरण के लिए, अगर किसी सीन में पीछे से कोई ग्लास टूटता है तो आपको लगेगा कि वो आवाज आपके पीछे से आई है. इससे कंटेंट देखने का अनुभव बेहद रियल और इमर्सिव बन जाता है.
Dolby Vision और Dolby Atmos वाले टीवी महंगे क्यों होते हैं?
Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट वाले टीवी या डिवाइस में बेहतर प्रोसेसर, डिस्प्ले पैनल और ऑडियो चिप्स लगाए जाते हैं. इन फीचर्स के इस्तेमाल के लिए कंपनियां Dolby Laboratories को लाइसेंस या रॉयल्टी फीस देती हैं. इसी वजह से ऐसे टीवी थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन अनुभव के लिहाज से ये कीमत पूरी तरह वाजिब लगती है.
ये भी पढ़ें-








