अगर आप Apple का महंगा iPhone यूज करते हैं और ये सोच रहे होंगे कि आपका निजी डेटा सुरक्षित है तो आप गलत हैं. दरअसल, हाल ही में एक नई स्टडी सामने आई है, जिसके बाद से आईफोन यूजर्स काफी हैरान हैं. स्टडी के मुताबिक, Android के मुकाबले iPhone पर ज्यादा फर्जी मैसेज आते हैं. एंड्रॉइड फोन यूज करने वाले यूजर्स iPhone के मुकाबले 58% कम स्पैम मैसेज का शिकार होते हैं. इसका मतलब है कि एंड्रॉइड यूजर्स को फिशिंग या फ्रॉड वाले मैसेज कम आते हैं.
सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Google और YouGov ने भारत समेत कई देशों में एक सर्वे किया है. भारत और ब्राजील के पांच हजार से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स ने इस सर्वे में भाग लिया है. सर्वे में Android फोन यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें कोई स्पैम कॉल या मैसेज नहीं मिला है. वहीं, आईफोन यूजर्स को इसके मुकाबले 58 फीसदी तक फर्जी मैसेज और कॉल प्राप्त हुई हैं.
स्टडी के मुताबिक, Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी और फिल्टरिंग सिस्टम की वजह दोनों डिवाइस में इस तरह की परेशानी देखी गई है. यूजर्स के मुताबिक, आईफोन यूजर्स को फोन पर एंड्रॉइड यूजर्स के मुकाबले 96% तक ज्यादा स्कैम वाले टेक्स्ट मैसेज भेजे गए हैं. वहीं, Android यूजर्स को फोन पर 96% तक कम फ्रॉड वाले मैसेज भेजे गए हैं.
सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
हाल ही में Leviathan Security Group द्वारा एक सर्वे किया गया, जिसमें Google Pixel 10, Motorola Razr+, Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे दमदार स्मार्टफोन्स में स्कैम और फ्रॉड सेफ्टी को लेकर टेस्ट किया गया. इस स्टडी के मुताबिक, इस साल लॉन्च हुए गूगल Pixel 10 Pro में सबसे मजबूत डिफॉल्ट स्कैम और फ्रॉड सिक्योरिटी मिलती है.
गूगल ने क्या कहा?
गूगल ने बताया कि AI के जरिए फ्रॉड के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं. इसकी वजह से दुनियाभर में हर साल 400 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो रहा है. इस फ्रॉड को रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है. Android फोन में एआई बेस्ड सिस्टम हर महीने 10 अरब स्पैम मैसेज और फ्रॉड कॉल को ब्लॉक कर रहा है.
कौन है सबसे ज्यादा सिक्योर फोन?
इस स्टडी के मुताबिक, Google Pixel 10 सीरीज को सबसे सिक्योर स्मार्टफोन कहा जा रहा है. इसमें आने वाले एआई फीचर्स साइबर अटैक होने से बचाते हैं.
FAQs
iPhone यूजर्स को Android के मुकाबले ज्यादा स्पैम मैसेज क्यों मिलते हैं?
स्टडी के मुताबिक, iPhone यूजर्स को एंड्रॉइड यूजर्स के मुकाबले 58% ज्यादा फर्जी मैसेज और कॉल मिलते हैं. इसमें iOS की फिल्टरिंग और सिक्योरिटी सिस्टम की वजह से अंतर देखा गया है.
सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन कौन सा है?
Google Pixel 10 सीरीज को सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन माना गया है. इसमें एआई आधारित फीचर्स हैं जो फ्रॉड, स्कैम और फर्जी मैसेज को ब्लॉक करते हैं.
Android फोन में स्पैम और फ्रॉड कैसे रोके जाते हैं?
Android में AI बेस्ड सिक्योरिटी सिस्टम हर महीने अरबों स्पैम मैसेज और फ्रॉड कॉल को ब्लॉक करता है, जिससे यूजर्स को सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव मिलता है.
ये भी पढ़ें-








