आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

WhatsApp को टक्कर देने वाला देसी Arattai ऐप हुआ फ्लॉप! अब टॉप 100 से भी गायब, यूजर्स ने क्यों किया किनारा?

On: November 5, 2025 3:36 PM
Follow Us:
arattai app downfall
---Advertisement---

Arattai App Downfall: कभी ‘भारतीय WhatsApp’ कहे जाने वाले Arattai ऐप की लोकप्रियता अब लगातार गिरती जा रही है. लॉन्च के शुरुआती दिनों में इस स्वदेशी मैसेजिंग ऐप ने लोगों के बीच खूब चर्चा बटोरी थी और Google Play Store पर टॉप चार्ट्स में जगह बना ली थी, लेकिन अब इसका क्रेज धीरे-धीरे खत्म होता दिख रहा है.

नए आंकड़ों के मुताबिक, Arattai अब Google Play Store और Apple App Store दोनों पर टॉप 100 ऐप्स की लिस्ट से बाहर हो गया है. एक महीने पहले तक यह ऐप तेजी से डाउनलोड हो रहा था मगर अब यूजर्स की रुचि इसमें घटती जा रही है.

डगमगाया यूजर्स का भरोसा

Zoho द्वारा विकसित यह ऐप उस समय चर्चा में आया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत भारतीय टेक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की अपील की थी. उस वक्त लोगों ने Arattai को WhatsApp और Telegram के विकल्प के रूप में अपनाना शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे यूजर्स का भरोसा डगमगाने लगा. इसका सबसे बड़ा कारण बना एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की कमी, जो आज किसी भी चैट ऐप के लिए सबसे जरूरी फीचर माना जाता है.

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

यूजर्स का कहना है कि Arattai पर चैट करते वक्त उन्हें प्राइवेसी की चिंता रहती है क्योंकि इसमें अभी तक WhatsApp जैसी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा नहीं है. हालांकि कंपनी का दावा है कि इस फीचर पर काम चल रहा है और जल्द ही इसे ऐप में जोड़ा जाएगा. टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यही कमी Arattai की रैंकिंग गिरने की एक बड़ी वजह बनी है.

Apple App Store पर भी रैंकिंग में गिरावट

Google Play Store पर Arattai अब टॉप 100 से बाहर होकर 110वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि कम्युनिकेशन कैटेगरी में यह 7वें स्थान पर खिसक गया है. Apple App Store पर ऐप की स्थिति और भी कमजोर हुई है. अब यह 123वें स्थान पर है और सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में 8वें नंबर पर आ गया है.

ये भी पढ़ें-

ये हैं 20 हजार रुपये से भी कम वाले 5 जबरदस्त AI स्मार्टफोन्स, कैमरा और परफॉर्मेंस में देते हैं Pixel-iPhone को टक्कर

अनुष्का पांडे

लिखना मेरे लिए केवल शब्दों को जोड़ना नहीं है, बल्कि अपनी कलम से कुछ नया और महत्वपूर्ण रचना है। मैं अनुष्का पांडे, नवाबों के शहर लखनऊ की निवासी हूं। पिछले 2 सालों से मैं टेक और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में लेखन कर रही हूं और अपने लेखों के माध्यम से पाठकों की रुचि बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक तरीके से जानकारी प्रदान करना मेरा उद्देश्य रहा है। मैं मानती हूं कि लेखन में लोगों और सोच को बदलने की शक्ति होती है और मैं उसी दिशा में प्रयासरत एक लेखिका हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now