दिग्गज टेक कंपनी Nothing ने अपनी Republic Day Sale 2026 की शुरुआत साल की सबसे आकर्षक कीमतों के साथ करने का ऐलान किया है. इस सेल में नया Nothing Phone (3a) Lite सबसे बड़ा आकर्षण है, जबकि Phone (3a) Pro, CMF Phone 2 Pro और कंपनी के ऑडियो प्रोडक्ट्स व एक्सेसरीज़ पर भी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ये सभी डील्स Flipkart पर 17 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक लाइव रहेंगी. वहीं Flipkart Plus यूज़र्स को 16 जनवरी से अर्ली एक्सेस मिलेगा.
Phone (3a) Lite की खासियत
Nothing Phone (3a) Lite में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है. फोन में Dimensity 7300 Pro 5G प्रोसेसर और 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें बड़ा Samsung 1/1.57 इंच सेंसर इस्तेमाल किया गया है. यह फोन 120 FPS BGMI गेमिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है. मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के बावजूद, Nothing ने इस फोन को ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹19,999 की खास रिपब्लिक डे कीमत पर पेश किया है.
Phone (3a) Pro और CMF Phone 2 Pro
Nothing Phone (3a) Pro में कंपनी का पूरा प्रीमियम अनुभव मिलता है. इसमें नया डिज़ाइन, ज्यादा ब्राइट 6.77 इंच डिस्प्ले, Nothing OS 3.1, ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और 50W फास्ट चार्जिंग दी गई है. यह फोन रिपब्लिक डे सेल में ₹26,999 की कीमत पर मिलेगा.
वहीं CMF Phone 2 Pro अपने 7.8mm स्लिम डिज़ाइन और बेहतर फिनिश के साथ आता है. इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 Pro 5G प्रोसेसर और क्लास का सबसे बड़ा सेंसर वाला 50MP कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन ₹16,499 की स्पेशल रिपब्लिक डे कीमत पर उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें-
Nothing की भारत में एंट्री का बड़ा ऐलान, इस शहर में खुलेगा पहला ऑफलाइन स्टोर













