आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

Gmail छोड़कर Zoho Mail पर आए अमित शाह, आप भी आसानी से कर सकते हैं स्विच, जानें पूरा प्रोसेस

On: October 8, 2025 12:01 PM
Follow Us:
amit shah switches from gmail to zoho mail india digital self reliance government email platform news
---Advertisement---

भारत में मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (8 अक्टूबर) को आधिकारिक रूप से ऐलान किया कि उन्होंने अपना ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail से बदलकर Zoho Mail पर स्विच कर लिया है. इस जानकारी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया और अपना नया ईमेल आईडी भी शेयर किया. अमित शाह ने कहा कि अब सभी सरकारी और आधिकारिक ईमेल इसी नए Zoho Mail आईडी पर भेजे जाएं.

इस कदम से न केवल भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता को मजबूत संदेश मिलता है, बल्कि अमित शाह का यह निर्णय दिखाता है कि भारत की टेक्नोलॉजी अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है. गृह मंत्री अमित शाह ने इस तकनीकी बदलाव के माध्यम से भारत की डिजिटल ताकत को उजागर किया है. अब Zoho Corporation द्वारा विकसित Zoho Mail को Gmail और Microsoft Outlook का स्वदेशी विकल्प माना जा रहा है.

भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता में खास पहल

Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने अमित शाह के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की और इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता के मिशन में एक गर्व का पल बताया. साथ ही, Zoho का ही चैटिंग ऐप Arattai भी हाल के दिनों में चर्चा में रहा है, जिसमें अमित शाह का नाम भी शामिल है.

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेड इन इंडिया ऐप्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही थी. ऐसे में यदि आप भी अपने ईमेल को Zoho Mail में माइग्रेट करना चाहते हैं, तो अमित शाह के उदाहरण से प्रेरणा ले सकते हैं.

Zoho Mail में माइग्रेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें फॉलो

  • Zoho Mail पर साइन-अप करें – फ्री या पेड प्लान चुनें, मोबाइल नंबर और रिकवरी ईमेल सेट करें, जैसे कि अमित शाह ने किया.
  • Gmail में IMAP सक्षम करें- Gmail → Settings → Forwarding and POP/IMAP में जाकर Enable IMAP ऑन करें.
  • Zoho में डेटा इम्पोर्ट करें – Zoho Mail Settings → Import/Export या Migration Wizard पर जाएं. यहां से आप Gmail के ईमेल, फोल्डर्स और कॉन्टैक्ट्स इम्पोर्ट कर सकते हैं. बड़े मेलबॉक्स के लिए थोड़ा समय लग सकता है.
  • फॉरवर्डिंग ऑन करें- Gmail की Settings में जाकर अपने नए Zoho एड्रेस पर फॉरवर्डिंग ऑन करें ताकि आने वाले नए ईमेल Zoho पर भी आएं.
  • सभी सेवाओं में अपडेट करें- अपने बैंक, सोशल मीडिया, सब्सक्रिप्शंस और कॉन्टैक्ट्स को नया Zoho ईमेल शेयर करें.
  • Google Takeout से बैकअप लें, Zoho में 2-FA (Two-Factor Authentication) चालू करें और सिग्नेचर/ऑटो-रिस्पॉन्डर सेट करें.
  • पुराने Gmail के लिए ऑटो-रिप्लाई: कुछ हफ्तों तक दोनों मेलबॉक्स एक साथ चलाएं ताकि कोई ईमेल मिस न हो. अमित शाह की तरह हर कदम पर ध्यान बनाए रखें.

ये भी पढ़ें-

क्या कोई आपका YouTube वीडियो बिना परमिशन अपलोड कर रहा है? जानें तुरंत हटाने का तरीका

अनुष्का पांडे

लिखना मेरे लिए केवल शब्दों को जोड़ना नहीं है, बल्कि अपनी कलम से कुछ नया और महत्वपूर्ण रचना है। मैं अनुष्का पांडे, नवाबों के शहर लखनऊ की निवासी हूं। पिछले 2 सालों से मैं टेक और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में लेखन कर रही हूं और अपने लेखों के माध्यम से पाठकों की रुचि बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक तरीके से जानकारी प्रदान करना मेरा उद्देश्य रहा है। मैं मानती हूं कि लेखन में लोगों और सोच को बदलने की शक्ति होती है और मैं उसी दिशा में प्रयासरत एक लेखिका हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Gmail छोड़कर Zoho Mail पर आए अमित शाह, आप भी आसानी से कर सकते हैं स्विच, जानें पूरा प्रोसेस”

Leave a Comment