Toyota Corolla EV: टोयोटा ने आने वाले Japan Mobility Show 2025 के लिए अपनी लेटेस्ट लाइनअप का टीज़र जारी कर दिया है और इस बार लोगों की नज़रें सबसे ज्यादा जिस मॉडल पर टिकी हैं, वह है नई इलेक्ट्रिक Toyota Corolla कॉन्सेप्ट कार. यह मॉडल आने वाली नेक्स्ट-जनरेशन Corolla का संकेत देता है और टोयोटा के डिज़ाइन व तकनीक के नए युग की झलक दिखाता है.
Toyota Corolla इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट
दुनिया की सबसे लोकप्रिय और लंबे समय से चल रही सेडान Corolla का यह नया इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट, कंपनी के डिज़ाइन लैंग्वेज में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है. मौजूदा 12वीं जनरेशन की तुलना में इसका लुक पूरी तरह नया है.
फ्रंट में दिया गया “हैमरहेड डिज़ाइन” इसे और भी एग्रेसिव लुक देता है. पारंपरिक ग्रिल की जगह अब एक स्लीक बंपर एयर इनटेक और विंडशील्ड के नीचे एक एयर वेंट लगाया गया है. इसके अलावा एलईडी हेडलाइट्स की शार्प स्ट्रिप इसे भविष्यवादी लुक प्रदान करती है.
दमदार चार-दरवाजों वाली सेडान
नई Corolla कॉन्सेप्ट एक स्टाइलिश चार-दरवाजों वाली सेडान के रूप में सामने आई है, जिसमें डकटेल-स्टाइल रियर स्पॉइलर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, और स्लीक साइड मिरर्स दिए गए हैं. इन डिटेल्स से यह साफ है कि यह कार प्रोडक्शन के काफी करीब है.
सबसे खास बात है इसका फ्रंट फेंडर पर लगा चार्जिंग पोर्ट कवर, जो पुष्टि करता है कि आने वाली Corolla फुली इलेक्ट्रिक वैरिएंट में पेश की जाएगी. इसके रियर हिस्से में एक लाइट बार दी गई है जो ट्रंक लिड की पूरी चौड़ाई में फैली हुई है और पिक्सेल-एलईडी टेललैंप्स के साथ इसे मॉडर्न टच देती है.
पूरी तरह नए इंटीरियर लेआउट की झलक
इस कॉन्सेप्ट कार का इंटीरियर पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें एक फ्लैट डैशबोर्ड, मिनिमलिस्ट सेंट्रल कंसोल, और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. इसके डिजाइन से साफ है कि टोयोटा इस बार सादगी और तकनीक का मिश्रण पेश करने वाली है. कंपनी का उद्देश्य इस कार को सिर्फ कॉन्सेप्ट तक सीमित नहीं रखना है. ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में इस इलेक्ट्रिक Corolla का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च किया जा सकता है.
टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक Corolla कॉन्सेप्ट न सिर्फ ब्रांड की पहचान को एक नया रूप देगी, बल्कि यह कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में बढ़ते कदमों को भी दर्शाती है. शानदार डिज़ाइन, अत्याधुनिक फीचर्स और पर्यावरण-हितैषी तकनीक के साथ यह कार जापान मोबिलिटी शो 2025 की सबसे बड़ी आकर्षणों में से एक बनने वाली है.
ये भी पढ़ें:
भारत में लॉन्च हुई नई Land Rover Discovery Tempest और Gemini Editions, कीमत 1.26 करोड़ रुपये से शुरू














1 thought on “जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखेगी Toyota की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, हाई-टेक फीचर्स से भरी होगी नई सेडान”