दीवाली से पहले स्मार्टफोन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही है. इसी कड़ी में OnePlus ने भी अपने फैंस के लिए धमाकेदार फेस्टिव सेल का ऐलान किया है. इस सेल में कंपनी के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और ईयरबड्स पर भारी छूट मिल रही है. यह सेल 17 अक्टूबर से शुरू होगी और ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा ऑनलाइन वेबसाइट, एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon, क्रोमा, विजय सेल्स आदि से उठा सकते हैं. अगर आप भी लंबे समय से OnePlus डिवाइस खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपके पास सही मौका है.
Oneplus स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट
Oneplus दीवाली सेल में OnePlus 13 को 57,749 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 4000 रुपये का इंस्टैंट और 250 रुपये की छूट EMI पर शामिल है. वहीं, आप OnePlus 13R को 35,749 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये की छूट EMI पर शामिल है. इसकी तरह OnePlus 13s को 47749 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस हैंडसेट पर र 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 250 रुपये की EMI छूट मिल रही है. इसके अलावा, आप OnePlus Nord 5 को 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर बैंक डिस्काउंट और EMI छूट मिल रही है. वहीं, OnePlus Nord CE5 को 21999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Oneplus ईयरबड्स पर डिस्काउंट
अगर ईयरबड्स की बात करें तो सेल में OnePlus Buds 4 4,799 रुपये मं खरीद सकते हैं. इसमें 500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है. वहीं, OnePlus Buds Pro 3 को कम से कम 7999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. OnePlus Nord Buds 3 को 1599 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसमें ₹200 का बैंक डिस्काउंट शामिल है. वहीं, अगर आप OnePlus Nord Buds 3R लेना चाहते हैं, तो यह बैंक और EMI डिस्काउंट के साथ केवल 1499 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, OnePlus Bullets Wireless Z3 को सिर्फ 1,149 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Oneplus टैबलेट पर डिस्काउंट
इस सेल में टैबलेट्स पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. OnePlus Pad 2 को आप 29999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी असली कीमत 32999 रुपये है. वहीं, OnePlus Pad Go को कम से कम 13999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है. इसकी असली कीमत 17999 रुपये है. वहीं, OnePlus Pad Lite को 11999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है. अगर OnePlus Pad 3 लेना चाहते है तो इसे 42999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर बैंक और EMI छूट दोनों मिल रही है. इसकी असली कीमत 48 हजार रुपये है.
ये भी पढ़ें-











1 thought on “OnePlus Diwali Offers: वनप्लस दीवाली सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, ईयरबड्स पर बंपर छूट! जानें किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट?”