आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

अब चाहकर भी आपका फोन हैक नहीं कर पाएंगे हैकर्स, Google लेकर आया नया फीचर, ऐसे करें चालू

On: October 19, 2025 2:13 PM
Follow Us:
how to enable google advanced protection
---Advertisement---

आज के समय में स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को और आसान बना दिया है. इसी वजह से हम बैंकिंग, संवेदनशील दस्तावेज और कई तरह की निजी जानकारी हम स्मार्टफोन में सेव कर लेते हैं, लेकिन इन्हें सुरक्षित रखने की चिंता हमेशा बनी रहती है कि किसी गलत हाथ में न पड़ जाए. हालांकि, गूगल ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नया एडवांस्ड प्रोटेक्शन फीचर दिया है. आइए, इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं और साथ ही ये भी जानते हैं कि इसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं.

ऐसे चालू करें एडवांस्ड प्रोटेक्शन

स्मार्टफोन में एडवांस्ड प्रोटेक्शन चालू करने से पहले पूरा सिस्टम हाई सिक्योरिटी मोड में कन्वर्ट हो जाता है. ऐसे में इस फीचर को यूज करने के लिए फोन को Android 16 पर चलाना जरूरी है. एंड्राइड 16 ऑपरेट करने के बाद आप फ़ोन की सेटिंग्स में जाएं और सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी सेक्शन पर क्लिक कर ‘एडवांस्ड प्रोटेक्शन’ ऑप्शन चुनें. इसमें डिवाइड प्रोटेक्शन’ को ऑन करें और जरूरी हो तो फ़ोन को रीस्टार्ट कर दें. वहीं, गूगल अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए आप अकाउंट प्रोटेक्शन भी ऑन कर सकते हैं.

एडवांस्ड प्रोटेक्शन से क्या मिलते हैं फायदे?

  • ये उन सभी सुरक्षा फंक्शंस को ऑटोमेटिक चालू रखता है, जिन्हें यूज़र्स को मैनुअली ऑन करना पड़ता है.
  • एडवांस्ड प्रोटेक्शन ऑन करने से हैकर्स, वायर, मैलवेयर या फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी से आप बच सकते हैं.
  • इससे गूगल प्ले प्रोटेक्ट हमेशा ऑन रहता है, जो मौजूदा ऐप्स को लगातार स्कैन करता रहता है, ताकि खतरनाक वायरस फ़ोन को कोई नुकसान ना करे.
  • संदिग्ध ऐप मिलने पर ये उसे तुरंत ब्लॉक कर देता है.

खतरनाक Apps से करता है बचाव

इंटरनेट से APK फाइल्स डाउनलोड करने वालों को ये फीचर बेहतर सुरक्षा देता है और डाउनलोड नहीं होने देता है. फोन लॉक होने के कंडीशन में कोई भी USB के जरिए अपने फ़ोन का डाटा कॉपी नहीं होने देता. अगर आपका फोन लंबे समय तक ऑफ रहता है तो सिस्टम उसे रीबूट कर देता है. ऐसे में कोई भी गलत व्यक्ति उसे अनलॉक नहीं कर सकता है. आप अपने फ़ोन को रिमोटली लॉक या लोकेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Cyber Security Alert: लीक हो सकता ही Zoom यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स, सरकार ने दी चेतावनी, जानें कैसे रहें सुरक्षित?

अनुष्का पांडे

लिखना मेरे लिए केवल शब्दों को जोड़ना नहीं है, बल्कि अपनी कलम से कुछ नया और महत्वपूर्ण रचना है। मैं अनुष्का पांडे, नवाबों के शहर लखनऊ की निवासी हूं। पिछले 2 सालों से मैं टेक और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में लेखन कर रही हूं और अपने लेखों के माध्यम से पाठकों की रुचि बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक तरीके से जानकारी प्रदान करना मेरा उद्देश्य रहा है। मैं मानती हूं कि लेखन में लोगों और सोच को बदलने की शक्ति होती है और मैं उसी दिशा में प्रयासरत एक लेखिका हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “अब चाहकर भी आपका फोन हैक नहीं कर पाएंगे हैकर्स, Google लेकर आया नया फीचर, ऐसे करें चालू”

Leave a Comment