अगर आपने सेल से महंगा iPhone खरीदा है और आपके मन में यह संदेह है कि फोन असली है या नकली तो कुछ तरीके हैं जिनसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं. फिलहाल Amazon और Flipkart पर फेस्टिव सेल चल रही है, जिसमें मोबाइल फोनों की जबरदस्त बिक्री हो रही है.
इस सेल में ऐप्पल iPhone के मॉडल्स पर भारी छूट मिल रही है, जिसके कारण लोग इसे बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं. ऐसे समय में यह शंका होना सामान्य है कि महंगा फोन कम दाम में मिलने पर कहीं नकली तो नहीं. ऐसे में आइए कुछ आसान तरीके बताते हैं, जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका iPhone असली है या नकली.
1. IMEI और सीरियल नंबर से पहचानें
- iPhone की डिलीवरी मिलने पर सबसे पहले सीरियल नंबर चेक करें.
- Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बॉक्स पर लिखा सीरियल नंबर डालें.
- वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका iPhone असली है या नकली.
- यदि वेबसाइट पर ‘Device Not Activated’ लिखा दिखे तो इसका मतलब है कि आपका iPhone असली और नया है.
- IMEI नंबर से भी फोन की पुष्टि की जा सकती है.
2. मॉडल नंबर से फोन की जानकारी
- iPhone के मॉडल नंबर से भी पता लगाया जा सकता है कि फोन नया है या पुराना.
- मॉडल नंबर के आगे दिए गए कोड फोन की पूरी जानकारी देते हैं. जैसे- M: नया फोन, F: रिफर्बिश्ड फोन, N: रिप्लेसमेंट डिवाइस, P: पर्सनलाइज्ड डिवाइस. जैसे अगर मॉडल नंबर M से शुरू हो रहा है तो फोन नया है.
3. बनावट और ऑपरेटिंग सिस्टम
नए iPhone देखने में प्रीमियम और आकर्षक लगते हैं, जिनकी फिनिशिंग शानदार होती है. बॉडी और फिनिशिंग पर ध्यान देकर आसानी से पता लगाया जा सकता है कि फोन नया है या पुराना. इसके अलावा, आप iOS ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से भी यह पहचान सकते हैं कि फोन असली है या नकली.
ये भी पढ़ें-








1 thought on “फेस्टिव सेल में iPhone खरीदने पर कहीं लग न जाए चूना! ऐसे करें असली और नकली की पहचान”