जब भी महीने का बिजली बिल उम्मीद से कई गुणा ज्यादा आता है तो लोग हैरान हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल बढ़ने की एक वजह फैंटम लोड भी है? दरअसल, इसमें उपकरण बंद होने के बाद भी बिजली की खपत होती रहती है. स्टैंडबाय मोड में रहने वाले टीवी, म्यूजिक सिस्टम या चार्जर हर महीने आपके बिजली बिल में 5% से 10% तक अतिरिक्त खर्च जोड़ सकते हैं.
अमेरिका के ऊर्जा विभाग के अनुसार, फैंटम लोड घर की कुल बिजली का लगभग 10% हिस्सा खा जाता है. कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च बताती है कि एक बंद रेडियो या सीडी प्लेयर भी 4 वॉट बिजली खींचता रहता है. अगर इन्हें समय रहते अनप्लग कर दिया जाए तो सालभर में काफी बिजली का पैसा बचाया जा सकता है. वहीं, नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में फैंटम लोड कम होने से हर साल करीब 800 करोड़ डॉलर तक की बचत संभव है. यानी एक घर से औसतन 13 हजार रुपये तक बचाया जा सकता है.
क्या है बिजली बचत करने का आसान तरीका?
बिजली बचत करने के क्या फायदे हैं?
- बिजली खर्च कम करने से हर महीने का बिल 10–20% तक घटाया जा सकता है.
- कम बिजली खपत का मतलब है कोयला, गैस और तेल की कम खपत. यानी प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी.
- बार-बार ऑन-ऑफ या ओवरलोड कम होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा समय तक चलते हैं.
- औसतन एक परिवार साल में 10 से 15 हजार रुपये तक की बचत कर सकता है.
- बिजली की मांग घटने से पावर ग्रिड पर दबाव कम होता है और बिजली कटौती की संभावना घटती है.
- बिजली बचाना ऊर्जा उत्पादन पर निर्भरता घटाता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित करता है.
- बिजली की बचत से देश को महंगे ईंधन के आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें-









2 thoughts on “ये 5 डिवाइस चोरी-छिपे बढ़ा रहे हैं आपका बिजली खर्च! कंट्रोल कर लिया तो बच जाएंगे हजारों रुपये, जानें तरीका”