साइबर सिक्योरिटी को लेकर आए दिन सवाल उठते रहते हैं और सरकार की तरफ से भी लगातार यूजर्स को पासवर्ड अपडेट करने और अपने डेटा को सिक्योर करने को लेकर सलाह दी जाती है. बीते दिनों 183 मिलियन यानी 18.3 करोड़ पासवर्ड और यूजर्स अकाउंट्स की डिटेल्स लीक होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद से इंटरनेट यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है. हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपना ऑनलाइन डाटा सिक्योर कर पाएंगे. आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
यूनिक और स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं
जब भी आप किसी अकाउंट पर पासवर्ड रिसेट या नया पासवर्ड बनाएं तो ये ध्यान रखें कि वह यूनिक और स्ट्रॉन्ग हो. ऐसा इसलिए क्योंकि हैकर्स को आपसे जुड़ी हर जानकारी मिल जाती है, जिसके बाद वह इसका इस्तेमाल कर आपका अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं. आप अपने पासवर्ड में पासवर्ड में निजी डिटेल्स जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि न डालें और हमेशा स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें.
टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें
आज के समय में टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखना काफी जरूरी है. ये आपको एक्स्ट्रा सेफ्टी प्रोवाइड करता है. यह आपके पासवर्ड के अलावा, डिजिटल फुटप्रिंट्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है.
टाइम टू टाइम रिव्यू करते रहें अकाउंट एक्टिविटी
आप अपने अकाउंट की एक्टिविटी टाइम टू टाइम रिव्यू कर सकते हैं. इसके अलावा, अपने डिवाइस की लोकेशन भी चेक करते रहें और कुछ भी संदिग्ध मिलने पर तुरंत पासवर्ड बदल लें और सभी दूसरे अकाउंट्स से लॉग आउट कर लें.
फिशिंग ईमेल्स से बना लें दूरी
किसी भी अनजान यूजर द्वारा भेजे गए ई-मेल पर क्लिक न करें. ऐसे अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से आपकी सारी जानकारियां और यहां तक की बैंक अकाउंट डिटेल्स भी हैकर्स तक पहुंच जाती है, जिससे साइबर फ्रॉड का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
पब्लिक वाई-फाई को इस्तेमाल करने से बचें
अगर आप किसी पब्लिक प्लेस पर हैं और वाई फाई यूज करना चाहते हैं तो इस लालच में आने की गलती न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि पब्लिक इंटरनेट नेटवर्क कई बार खतरनाक हो सकते हैं. अगर आप फिर भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो VPN यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.
FAQs
हाल ही में कितने पासवर्ड लीक हुए हैं?
हाल ही में 183 मिलियन यानी लगभग 18.3 करोड़ यूजर अकाउंट्स और पासवर्ड लीक हुए हैं. यह लीक साइबर सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है.
पासवर्ड को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
यूनीक और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं जिसमें कैपिटल लेटर्स, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल हों. निजी जानकारी जैसे नाम या जन्मतिथि का उपयोग न करें.
टू-स्टेप वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?
टू-स्टेप वेरिफिकेशन पासवर्ड के अलावा एक अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर देता है, जिससे हैकर्स के लिए आपके अकाउंट को एक्सेस करना मुश्किल हो जाता है.
फिशिंग ईमेल से कैसे बचें?
किसी भी अनजान ईमेल, लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें. फिशिंग ईमेल्स आपके बैंक या पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं. संदिग्ध ईमेल को तुरंत डिलीट करें.
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखें?
पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क का उपयोग न करें. यदि जरूरी हो तो VPN (Virtual Private Network) का इस्तेमाल करें ताकि आपकी जानकारी एन्क्रिप्टेड और सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें-







