आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

OnePlus, Samsung के उड़े होश! इस गेमिंग फोन की हुई ग्लोबल एंट्री, 24GB रैम- 7500mAh बैटरी के साथ मिलते हैं इतने सारे फीचर्स

On: November 4, 2025 2:48 AM
Follow Us:
red magic 11 pro global launch
---Advertisement---

चीन में धमाल मचाने के बाद Red Magic 11 Pro अब ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया है. फोन में 24GB तक की RAM और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिससे यह परफॉर्मेंस के मामले में किसी लैपटॉप से कम नहीं लगता. इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. अमेरिका में इसके बेस मॉडल की कीमत 699 डॉलर (लगभग 62 हजार रुपये) रखी गई है. फोन मैट ब्लैक क्रायो, ट्रांसपेरेंट सिल्वर सबजीरो और ट्रांसपेरेंट ब्लैक नाइटफ्रीज कलर में मिलेगा.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Red Magic 11 Pro में 6.85 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2688×1216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है. इसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. प्रोसेसर के तौर पर फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है. सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 7500mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. हालांकि, चीन वेरिएंट में 8000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई थी.

कूलिंग सिस्टम और एक्स्ट्रा फीचर्स

Red Magic 11 Pro में AquaCore Cooling सिस्टम दिया गया है, जिसमें कॉपर फॉइल, हाई-कंडक्टिव ग्रैफीन, और 3D वेपर चैंबर जैसी एडवांस तकनीकें शामिल हैं. इसमें 24000 RPM का वॉटरप्रूफ फैन, शोल्डर ट्रिगर बटन और 520Hz टच सैम्पलिंग रेट जैसी खास सुविधाएं हैं, जो गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाती हैं.

Redmagic OS 11 का मिलता है सपोर्ट

फोन में Android 16 बेस्ड Redmagic OS 11 मिलता है और यह IPX8 वॉटर रेसिस्टेंट भी है. कुल मिलाकर, Red Magic 11 Pro गेमर्स के लिए एक ड्रीम स्मार्टफोन है, जो दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करता है.

ये भी पढ़ें-

लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus 15T की डिटेल्स, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स

निधि सिंह

मेरा नाम निधि सिंह है. मैंने जर्नलिज़्म (पत्रकारिता) को इसलिए चुना क्योंकि यह एक विविध और रचनात्मक क्षेत्र है. मुझे लिखना, बोलना और लोगों को ध्यान से सुनना बहुत पसंद है. मुझे समाज की बातों को समझना और उन्हें दूसरों तक पहुँचाना अच्छा लगता है. मैं भविष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सफल और जिम्मेदार पत्रकार बनना चाहती हूं. मैं टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और राजनीति पर मुखर होकर लिखती हूं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now