आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

Apple ने जारी किया iOS 26.1 अपडेट, लॉक स्क्रीन स्वाइप और AI ट्रांसलेशन से बदलेगा पूरा iPhone एक्सपीरियंस

On: November 4, 2025 3:10 PM
Follow Us:
apple ios 26 1 update new features
---Advertisement---

एप्पल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.1 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस नए वर्जन का फायदा iPhone 17 सीरीज सहित कई पुराने मॉडलों के यूजर्स को भी मिलेगा. कंपनी ने इस अपडेट में कई एडवांस्ड फीचर्स जोड़े हैं, जैसे लिक्विड ग्लास डिजाइन, लॉक स्क्रीन स्वाइप कंट्रोल, लाइव ट्रांसलेशन, और एप्पल म्यूजिक इंटीग्रेशन. एप्पल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह अपडेट सभी एलिजिबल आईफोन में  धीरे-धीरे पहुंचाया जा रहा है.

नया iOS 26.1 क्या लाया है खास?

लिक्विड ग्लास डिजाइन: यह फीचर iPhone की स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एलिमेंट्स को ट्रांसपैरेंट बनाता है. इससे ऐप स्विच करते समय इंटरफेस में ग्लास जैसा स्मूद ट्रांजिशन दिखता है. यूजर्स इसे अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा ट्रांसपैरेंट या ट्रांसलूसेंट बना सकते हैं.

लॉक स्क्रीन स्वाइप कंट्रोल: अब लॉक स्क्रीन पर गलती से कैमरा खुलने की समस्या खत्म हो जाएगी. नया Lock Screen Swipe to Open Camera ऑप्शन यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर बेहतर कंट्रोल देगा. इसे यूजर्स सेटिंग्स > कैमरा > लॉक स्क्रीन स्वाइप में जाकर ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

लाइव ट्रांसलेशन: Apple ने अपने AI सिस्टम को और भी शक्तिशाली बनाया है. अब यूजर्स लाइव ट्रांसलेशन फीचर का इस्तेमाल चीनी, जापानी और कोरियन सहित कई नई भाषाओं में कर सकेंगे. इसके साथ ही एप्पल म्यूजिक को भी लॉक स्क्रीन स्वाइप से कंट्रोल किया जा सकेगा.

किए गए ये बदलाव

Live Capture, Fitness, Alarm और FaceTime में भी बेहतर अपडेट दिए गए हैं, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और स्मूद हो गया है.

iOS 26.1 अपडेट ऐसे करें डाउनलोड

  • सेटिंग्स (Settings) में जाएं.
  • General → Software Update पर टैप करें.
  • अगर नया अपडेट दिखे, तो Download and Install चुनें.
  • डाउनलोड के बाद फोन को रीस्टार्ट करें और नए फीचर्स का मजा लें.

इस अपडेट के साथ एप्पल ने यह साफ कर दिया है कि वह AI और कस्टमाइजेशन फीचर्स को लेकर यूजर्स को और बेहतर अनुभव देने पर फोकस कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

OnePlus, Samsung के उड़े होश! इस गेमिंग फोन की हुई ग्लोबल एंट्री, 24GB रैम- 7500mAh बैटरी के साथ मिलते हैं इतने सारे फीचर्स

तविषी देवरानी

लेखन मेरे लिए केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि पाठकों से दिल से जुड़ने का जरिया है। मेरा नाम तविषी देवरानी है और मैं देवों की नगरी, देवभूमि उत्तराखंड से हूं। आजकल के टेक-फ्रेंडली माहौल में मैं अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ऐसा अनुभव और विचार साझा करना चाहती हूं, जो शायद उन्होंने पहले कभी सोचा न हो। मैं 9वीं कक्षा से टेक की दुनिया से जुड़ी हुई हूं। मेरा लेखन का सफर वीडियो एडिटिंग से शुरू हुआ, और पिछले 1 साल से मैं सक्रिय रूप से अपने अनुभवों और विचारों को लेखन के जरिए साझा कर रही हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment