भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने आखिरकार अपने नए स्मार्टफोन Lava Agni 4 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर टीजर जारी कर बताया कि यह फोन 20 नवंबर को ग्लोबल मार्केट और भारत में एक साथ लॉन्च किया जाएगा. यह फोन पिछले साल अक्टूबर 2024 में आए Lava Agni 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा.
कंपनी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से साझा किए टीजर में ‘Performance Reloaded’ टैगलाइन दी है, जिससे साफ है कि इस बार MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है. हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का सटीक नाम नहीं बताया है, लेकिन टीजर में Dimensity का लोगो स्पष्ट रूप से नजर आता है.
टीजर में दिखा नया डिजाइन
लावा मोबाइल्स ने X पर जो टीजर जारी किया है, उसमें Lava Agni 4 का रियर पैनल देखा जा सकता है. फोन में एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो डिजाइन के मामले में Nothing Phone 2a से काफी मिलता-जुलता दिखता है. कैमरा मॉड्यूल के ऊपर डुअल एलईडी फ्लैश और सेंसर्स के बीच में AGNI की ब्रांडिंग दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है.
संभावित स्पेसिफिकेशंस
टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, Lava Agni 4 में नया MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट और UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकता है. कंपनी ने 1 नवंबर को एक और पोस्ट में इसके कैमरा सेटअप की झलक दिखाई थी. उम्मीद है कि फोन में हाई-रिज़ॉल्यूशन डुअल कैमरा और तेज चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.
कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स
फोन में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी AI-बेस्ड कैमरा मोड्स और बेहतर नाइट फोटोग्राफी पर भी ध्यान दे रही है.
ये भी पढ़ें-








