आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

इस गलती की वजह से कैंसिल हो जाएगा 1 साल का Free ChatGPT GO सब्सक्रिप्शन? Reddit यूजर का बड़ा खुलासा

On: November 7, 2025 4:38 PM
Follow Us:
openai chatgpt go free subscription india
---Advertisement---

OpenAI ने हाल ही में भारत में अपने यूजर्स के लिए खास तोहफा पेश किया है. कंपनी ने ChatGPT Go का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है, लेकिन अगर आप भी इसे ले चुके हैं या लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें. एक छोटी सी गलती आपके इस पूरा साल फ्री इस्तेमाल करने के मौके को सिर्फ 30 दिनों तक सीमित कर सकती है.

दरअसल, सोशल मीडिया और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स के बीच एक दिलचस्प बहस छिड़ी हुई है. कई लोग फ्री सब्सक्रिप्शन लेने के बाद दूसरों को सलाह दे रहे हैं कि वे इसे ऑटो पे से बचने के लिए तुरंत कैंसिल कर दें, ताकि एक साल बाद अपने आप पैसे न कटें. लेकिन Reddit के r/IndiaTech फोरम पर एक यूजर ने चेतावनी दी है कि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है.

यूजर ने किया बड़ा दावा

उस यूजर के मुताबिक, अगर आपने ChatGPT Go का फ्री सब्सक्रिप्शन रिडीम करने के बाद इसे बीच में कैंसिल कर दिया, तो OpenAI आपकी सदस्यता को अगले 30 दिन की बिलिंग साइकिल के बाद समाप्त कर देगा. यानी, फ्री में मिलने वाले पूरे 12 महीनों की सुविधा आपसे छिन जाएगी और सबसे खास बात कि एक बार रद्द करने के बाद आप उसी अकाउंट से इस ऑफर को दोबारा एक्टिवेट भी नहीं कर पाएंगे.

Reddit पोस्ट में यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपना सब्सक्रिप्शन तुरंत कैंसिल न करें, बल्कि 12 महीने पूरे होने से कुछ दिन पहले ही इसे बंद करें. इस तरह, आप पूरे एक साल तक फ्री एक्सेस का फायदा उठा सकेंगे और ऑटो पे से भी सुरक्षित रहेंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि चाहें आपने इसे UPI, वेब, Google Play Store या Apple ID के जरिए सब्सक्राइब किया हो, पहले कैंसिल करने पर ऑटो एक्सेस खत्म हो जाएगा.

ChatGPT GO (2)

ChatGPT Go क्या है?

ChatGPT Go को OpenAI ने अगस्त 2024 में लॉन्च किया था. यह ChatGPT का एक पेड वर्जन है, जो अब भारतीय यूजर्स के लिए सीमित समय तक फ्री में उपलब्ध है. आमतौर पर इसका मासिक शुल्क ₹399 है. इस वर्जन में यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जैसे-

  1. रोजाना अधिक AI इमेज जेनरेट करने की सुविधा,
  2. फाइल अपलोड और एनालिसिस का विकल्प, लॉन्ग-टर्म मेमोरी सपोर्ट,
  3. जिससे चैट हिस्ट्री और संदर्भ बेहतर ढंग से सेव रहते हैं.

फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे पाएं?

अगर आपने अब तक ChatGPT Go को एक्टिवेट नहीं किया है, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

  1. अपने ChatGPT अकाउंट में लॉग इन करें.
  2.  नीचे दिख रहे Upgrade बटन पर क्लिक करें.
  3. यहां से ChatGPT Go ऑप्शन सिलेक्ट करें.

आपको एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर 2025 से भारत में की गई है.

ये भी पढ़ें-

Android यूजर्स सावधान! फोन क्रैश और डेटा चोरी का बढ़ा खतरा, तुरंत कर लें ये काम नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

तविषी देवरानी

लेखन मेरे लिए केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि पाठकों से दिल से जुड़ने का जरिया है। मेरा नाम तविषी देवरानी है और मैं देवों की नगरी, देवभूमि उत्तराखंड से हूं। आजकल के टेक-फ्रेंडली माहौल में मैं अपने लेखों के माध्यम से पाठकों को ऐसा अनुभव और विचार साझा करना चाहती हूं, जो शायद उन्होंने पहले कभी सोचा न हो। मैं 9वीं कक्षा से टेक की दुनिया से जुड़ी हुई हूं। मेरा लेखन का सफर वीडियो एडिटिंग से शुरू हुआ, और पिछले 1 साल से मैं सक्रिय रूप से अपने अनुभवों और विचारों को लेखन के जरिए साझा कर रही हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now