आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

Nothing की भारत में एंट्री का बड़ा ऐलान, इस शहर में खुलेगा पहला ऑफलाइन स्टोर

On: January 16, 2026 11:41 AM
Follow Us:
nothing-first-flagship-store-india-bengaluru-offline-retail-expansion-smartphone-brand-india-news
---Advertisement---

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nothing ने पुष्टि की है कि वह भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने जा रही है. कंपनी ने इसके लिए शहर और लोकेशन तय कर लिया है. Nothing का यह पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खुलेगा. हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने भारत में Nothing के पहले स्टोर को लेकर जानकारी साझा की थी, हालांकि स्टोर के उद्घाटन की तारीख और समय का अब तक खुलासा नहीं किया गया है.

इस कदम से साफ है कि Nothing भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है. कंपनी अब केवल ऑनलाइन बिक्री और सीमित पॉप-अप इवेंट्स तक सीमित न रहकर, भारतीय ग्राहकों से सीधे जुड़ने और ब्रांड एंगेजमेंट बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

X पर शेयर किया गया नया टीजर

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर से जुड़ा एक टीज़र भी जारी किया है. इस टीज़र में कंपनी की पहचान बन चुकी ड्रैगनफ्लाई को प्रतीकात्मक रूप से लंदन से भारत की ओर आते दिखाया गया है. वीडियो में एक ट्रांसपेरेंट ग्लास के अंदर बेंगलुरु का विधान सौधा दिखता है, जबकि दूसरे ग्लास में लंदन का संसद भवन और बिग बेन नजर आते हैं. यह टीज़र Nothing के यूके से भारत तक के सफर और कंपनी के अगले विस्तार चरण को दर्शाता है.

भारत में Nothing की बड़ी रणनीति

भारत में फ्लैगशिप स्टोर खुलने के साथ Nothing अब Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों के और करीब पहुंच जाएगी, जिनकी ऑफलाइन रिटेल में पहले से मजबूत पकड़ है. यह स्टोर Nothing को नए प्रोडक्ट लॉन्च करने, ग्राहकों से सीधे मिलने और उनके फीडबैक को समझने का एक स्थायी प्लेटफॉर्म देगा.

इससे कंपनी को रिटेल पार्टनर्स पर पूरी तरह निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी और उसे भारतीय ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने का अनुभव मिलेगा. गौरतलब है कि Nothing का सब-ब्रांड CMF पहले ही भारत में एक कॉरपोरेट एंटिटी के रूप में रजिस्टर्ड है.

इसके अलावा, Carl Pei के नेतृत्व वाली इस ब्रिटिश टेक कंपनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी पुष्टि की है कि भारत में उसका पहला फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु में ही खुलेगा, हालांकि लॉन्च डेट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Republic Day Sale में JUST CORSECA की बड़ी छूट, स्पीकर्स और ईयरबड्स हुए इतने सस्ते, जानें बेस्ट डील

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment