iPhone 17 Pro Max in Cosmic Orange Color: एप्पल का नया iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन गया. कंपनी के स्टाफ के अनुसार, इस कलर वैरिएंट की डिमांड इतनी जबरदस्त रही कि अमेरिका और भारत दोनों में सिर्फ तीन दिन में ही पूरा स्टॉक खत्म हो गया. भारत में तो Apple के आधिकारिक स्टोर्स पर यह मॉडल इन-स्टोर पिकअप के लिए फिलहाल उपलब्ध भी नहीं है.
क्यों हुआ Cosmic Orange इतना खास?
Apple एक्सपर्ट्स का कहना है कि Cosmic Orange iPhone 17 Pro Max की भारी संख्या में प्री-बुकिंग हुई, जिसके कारण यह जल्दी बिक गया. खास बात यह है कि iPhone 17 सीरीज में पहली बार Cosmic Orange पेश किया गया है और इसका प्रीमियम मैट फिनिश ग्राहकों को बेहद आकर्षित कर रहा है. कंपनी अब जल्द ही इसका नया स्टॉक लाने की तैयारी में है.
बाकी कलर और उपलब्धता
Cosmic Orange की डिमांड सबसे ज्यादा रही, लेकिन Deep Blue कलर के कुछ वैरिएंट अभी भी चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. Apple ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे होम डिलीवरी का विकल्प चुनें, जिसकी डिलीवरी 7 अक्टूबर के बाद शुरू होगी.
iPhone 17 सीरीज की कीमत
भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये तक है. वहीं अमेरिका में यह 799 डॉलर (लगभग 70,370 रुपये) से 1,999 डॉलर (लगभग 1.76 लाख रुपये) तक उपलब्ध है. प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 19 सितंबर से फोन की डिलीवरी शुरू होगी, हालांकि सीमित स्टॉक वॉक-इन कस्टमर्स को भी मिल सकता है.
प्रोडक्शन
iPhone बनाने की जिम्मेदारी ज्यादातर Foxconn संभालती है. खास बात यह है कि इस बार भारत के बेंगलुरु प्लांट में भी iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. यहां तैयार फोन अभी अमेरिका की डिमांड पूरी करने के लिए भेजे जा रहे हैं. कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल करीब 6 करोड़ iPhones बनाए जाएं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3.5 से 4 करोड़ था.











