अगर आप रोमांच, रहस्य और देशभक्ति से भरी कहानियों के शौकीन हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ये टॉप 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में आपके लिए परफेक्ट एंटरटेनमेंट हैं. इनमें जासूसी की चतुराई, इमोशनल गहराई और एक्शन का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगा. ‘राजी’ की तरह देशभक्ति, ‘खुफिया’ की तरह चालाक इंटेलिजेंस, और ‘War’ जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन इन फिल्मों में हर जॉनर का बेहतरीन मेल है. अगर आप The Family Man Season 3 (जो 21 नवंबर 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज़ होगी) का इंतजार कर रहे हैं तो उससे पहले ये फिल्में आपकी स्क्रीन पर रोमांच बढ़ा सकती हैं.
1. Khufiya- Netflix
विषाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘खुफिया’ में तब्बू का शानदार अभिनय फिल्म को भावनात्मक गहराई देता है. यह कहानी जासूसी, भरोसेघात और रिश्तों के जाल में उलझी एक इंटेलिजेंट थ्रिलर है. हर सीन में ट्विस्ट और सस्पेंस भरा है जो आपको सोचने पर मजबूर करता है.
2. Mission Majnu- Netflix
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान जासूसी मिशन पर आधारित है. इसमें रोमांस, सस्पेंस और देशभक्ति का शानदार मेल है. RAW एजेंट के किरदार में सिद्धार्थ का रोल दमदार है जो आपको पूरी फिल्म के दौरान जोड़े रखता है.
3. War- Netflix
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की यह सुपरहिट फिल्म भारतीय एक्शन सिनेमा का लेवल बढ़ा देती है. इसमें गुरु-शिष्य की दुश्मनी, एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट्स और रोमांचक एक्शन सीन दर्शकों को थ्रिल से भर देते हैं. अगर आपको हाई-एंड एक्शन और ट्विस्ट पसंद हैं, तो ‘War’ मिस न करें.
4. Kandahar- Amazon Prime Video
जेरार्ड बटलर और अली फज़ल की यह हॉलीवुड-इंडियन स्पाई थ्रिलर CIA एजेंट की कहानी दिखाती है जो अफगानिस्तान में मिशन पर फंस जाता है. इसमें असली लोकेशन्स, इंटेंस एक्शन और पॉलिटिकल सस्पेंस का बेहतरीन कॉम्बो है. यह उन लोगों के लिए है जो ग्राउंड-रियलिस्टिक थ्रिलर पसंद करते हैं.
5. Munich- Amazon Prime Video
स्टीवन स्पीलबर्ग की यह क्लासिक फिल्म 1972 के म्यूनिख ओलंपिक्स की असली घटना पर आधारित है. Mossad एजेंट्स की टीम 11 इज़राइली एथलीट्स की हत्या का बदला लेने निकलती है. यह फिल्म सिर्फ जासूसी नहीं, बल्कि इंसानी जज़्बात और बदले की मनोस्थिति को भी गहराई से दिखाती है.
ये भी पढ़ें-
साल खत्म होने से पहले OTT पर आई सबसे खूबसूरत फिल्म, लीड रोल में दिख रहे धनुष, इमोशनल कर देगी कहानी













