आईफोनस्मार्टफोन लॉन्चरिव्यू एंड फर्स्ट इम्प्रेशनऐप्सगाइड्सडील्सगरेना फ्री फायररिचार्ज प्लान

---Advertisement---

Creator economy की सच्चाई दिखाती है Tuktuki की ‘Viral Zindagi’, Dushyant Kukreja ने किया दमदार एक्टिंग डेब्यू

On: July 21, 2026 4:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Viral Zindagi Review: अगर आप सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएटर्स और उनकी दुनिया को करीब से समझना चाहते हैं, तो Tuktuki की माइक्रो-ड्रामा सीरीज़ ‘Viral Zindagi’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. रोमांच, इमोशन्स, राइवलरी और कई दमदार ट्विस्ट्स से भरपूर यह सीरीज़ दिखाती है कि डिजिटल दुनिया में सिर्फ फॉलोअर्स और व्यूज़ ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि असली पहचान आपकी ऑथेंटिसिटी और ऑडियंस के भरोसे से बनती है.

सीरीज़ की कहानी दो कंटेंट क्रिएटर्स—आर्यन कपूर और गौरव—के इर्द-गिर्द घूमती है. एक तरफ आर्यन है, जो सफलता मिलने के बाद घमंडी और ओवरकॉन्फिडेंट हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ गौरव है, जो अपनी सादगी और रियल कंटेंट की वजह से धीरे-धीरे लोगों का पसंदीदा क्रिएटर बन जाता है. कहानी आगे बढ़ते हुए दिखाती है कि कैसे सोशल मीडिया की दुनिया में राइवलरी, कंट्रोवर्सी, फेक नैरेटिव्स और पब्लिक इमेज किसी भी क्रिएटर की जिंदगी बदल सकते हैं.

दुष्यंत कुकरेजा ने किया डेब्यू

दुष्यंत कुकरेजा ने Tuktuki की इस सीरीज़ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है और आर्यन कपूर के किरदार में उन्होंने शानदार काम किया है। एक ऐसे इन्फ्लुएंसर का किरदार, जो अपनी सफलता के घमंड में सही-गलत का फर्क भूल जाता है, दुष्यंत ने पूरी मजबूती के साथ निभाया है.

वहीं अभिषेक अनुरायण ने गौरव के रोल में एक ऐसे क्रिएटर की कहानी दिखाई है, जो बिना किसी दिखावे के सिर्फ अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर लोगों का भरोसा जीतता है. उनका किरदार पूरी कहानी का सबसे रिलेटेबल हिस्सा बनकर सामने आता है.

मेघा झा ने निभाया दमदार रोल

मेघा झा ने मेहर के रोल में दमदार अभिनय किया है. उनका किरदार सिर्फ कहानी को आगे नहीं बढ़ाता, बल्कि सही और गलत के बीच खड़े होने का साहस भी दिखाता है. तीनों कलाकारों की परफॉर्मेंस कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है.

माइक्रो-ड्रामा होने के बावजूद ‘Viral Zindagi’ की कहानी कहीं भी धीमी नहीं पड़ती. हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स हैं, जो दर्शकों को अगले एपिसोड तक बांधे रखते हैं. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

पूरी तरह फैमिली-फ्रेंडली सीरीज

सबसे अच्छी बात यह है कि Tuktuki पर मौजूद बाकी सभी सीरीज़ की तरह ‘Viral Zindagi’ भी पूरी तरह फैमिली-फ्रेंडली है. इसमें साफ-सुथरा मनोरंजन देखने को मिलता है, जिसे परिवार के साथ भी आराम से देखा जा सकता है.

अगर आपको क्रिएटर इकॉनमी, इन्फ्लुएंसर कल्चर और दमदार ड्रामा पसंद है, तो ‘Viral Zindagi’ एक ऐसी माइक्रो-ड्रामा सीरीज़ है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment